गोपाल कुमार बोकारो चंदनक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की चंदनक्यारी में 2002-2007 वर्ष के बहुत ऐसे बीपीएलधारी है जिनको राशन में न तो केरोसिन मिलता है और न ही चावल मिलता है विगत दो माह पहले चंदनक्यारी में लाल कार्ड का वितरण हो गया है और बीपीएलधारी को लालकार्ड मिला पर अभी तक उसमे राशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जाये।पूर्वी चंदनक्यारी में अतरिक्त बीपीएल का वितरण हुआ और बहुत सारे ऐसे वयक्ति है जो सर्व सुविधा संपन्न है उन्हें अतिरिक्त बीपीएल कार्ड की सुविधा मिली है अत:इसकी जाँच होनी चाहिए।जिससे सरकार की योजनाओ का जिसे लाभ मिलना चाहिए उसे मिले।
