जामतारा: गौतम मंडल फतेहपुर जामतारा से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि जहा एक ओर जंगल वातावरण को संतुलित बनाए रखने में सहायक होता वहीं संथाल परगना के काठीकुंड,मसलिया,आमरापारा,फतेहपुर,नारायणपुर,नाला सहित कई क्षेत्रों कि संथाली महिलाओं के लिए रोजगार का साधन भी बना है.यहाँ कि महिलाएं जंगल से पत्ता तोड़कर कर पत्तल और दोना बनाकर बाज़ारो में बेचकर अपनी आजीविका चला रहीं हैं.और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं.
