गोड्डा,महगामा से पंकज कुमार अतुल मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाह रहे है कि लगातार बढ़ते ठण्ड से जन जीवन परभावित। घने कोहरे से लोगोँ का जीना हुआ मुस्किल। जिला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं जबकि गोड्डा जिले के ललमटिआ गांव में कोयले का खदान है।वहाँ का कोयला NTPC पावर प्लांट को आपूर्ति कि जाती है पर वहाँ के लोगो को ठण्ड से बचने के लिए जलावन के लिए भी कोयला नही मिल रहा है।जिस जिले के कोयले से बहुत सारे गांव,शहर रौशनी से गुलजार हो रहे है उसी जिले में ठीक से बिजली नहीं मिल पा रहा है। यहाँ के लोग अभी भी कोयले नही मिलने से जलावन के लिए जंगलो से सुखी लकड़ी लाने के लिए नजर आते है।