रमेश कुमार मैती चास बोकारो से झारखण्ड ग्रामीण वाणी से महिला उत्पिरण पर राय देते हुए कहते है कि दामिनी कांड को एक साल पुरे हो चुके है और इस कांड से लोगो में चेतना भी जगी है लोग जागरूक हुए है, कई जगहों पर दामिनी चेतना अभियान भी चलाये जा रहे है जो कि एक अच्छी पहल है, पर ये कहना गलत होगा कि ऐसे वारदात करने वालो कि मानसिकता में कोई बदलाव आये है, क्यों कि आय दिन ऐसे वारदात होते ही रहते है, उन्होंने कहा प्रसाशन केवल नियम ही ना बनायें बल्कि उन्हें लागू भी करें ताकि ऐसे ऐसे वारदात करने वालों के मन में डर रहे, तभी महिलाओ कि सुरक्षा सुनिश्चित हो पायेगी