रमेश कुमार माइती बोकारो,चास से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला हिंसा और महिलाओ कि सुरक्षा पर कहते है की दामिनी हत्याकांड को लगभग एक वर्ष होने को आया पर इस घटना से राज्य और देश में क्या बदलाव आया है इस घटना के बाद बहुत सारे महिला संघठनो द्वारा प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन महिलाओ के लिए किया गया जिससे महिलाओ में जागरूकता तो आयी है जिसका असर यह है की महिलाओ पर होने वाले हिंसा का महिलाओ द्वारा खुलकर चर्चा की जाने लगी है.जबतक पुरुष मानसिकता में बदलाव नहीं आयेगा तब तक महिलाओ पर होने वाली हिंसा में कमी नहीं आयेगी इसके लिए समाज को बदलना होगा। क्योँकि कानून बनाने से कुछ नहीं होगा कानून का पालन होना भी जरूरी है प्रशासन द्वारा लोगो में कानून का भय जगाना होगा। इसी के माध्यम से हम महिलाओ की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते है.