गोड्डा के महगामा से पंकज कुमार जी झारखण्ड मोबाइल के माध्यम से जानकारीं देना चाहते है कि यहाँ राजमल परियोजना द्वारा खुले ट्रक में कोयले की ढुलाई से यहाँ के लोगो को काफी परेशानियाँ हो रही है । इस परियोजना के तहत हर रोज करीब 100 ट्रक कोयले ढुलाई होती है जो ललमटिया से त्रिपेटी जाती है जिसकी दुरी लगभग 30 किलोमीटर है। यह रास्ते में कई गाँवो से होकर गुजरता है जिससे वहाँ के ग्रामीणो को काफी परेशानियाँ होती है। कोयले की ढुलाई से वायु प्रदुषण का खतरा तो है ही और आये दिन लोग सड़क दुर्घटना के भी शिकार हो रहे है। परियोजना द्वारा अभी तक इसके लिए कोई सार्थक कदम नहीं लिया गया है जिससे लोगो को प्रदुषण और दुर्घटनाओ से बचाया जा सके। पिछले एक साल में दर्जनों लोगो को अपनी जान से हाथ धो बैठे लेकिन फिर भी इस परियोजना द्वारा कोई पहल नहीं किया गया है।
