जोहर श्रोताओ आने वाले सप्ताह में जनता की रिपोर्ट चर्चा मंच पर हम बात करेंगे भारत सरकार द्वारा 500 और 1000 रूपये के नोटों पर प्रतिबंध ​लगाने ​के बारे में, श्रोताओ देश के प्रधानमंत्री ​के ​​पुराने 500​ और ​1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा ​के साथ साथ ​पुरे देश में ​अफरा तफरी मच गई ​ ​. जहाँ एक तरफ कई लोग इस फैसले को सराह रहे है वैसे ही कई लोग इस पर सवाल भी उठा रहे है. ​आपको ​राय में ​क्या सरकार द्वारा नोट प्रतिबंध​न का फैसला सही है? क्या आप​को लगता है इस फैसले से देश में छुपे काले-धन को समाप्त किया जा सकता है​? इस फैसले से लोगो का आम-जनजीवन​ और रोज मररा की पैसे की लेन देन ​किस तरह से प्रभावित हो रही है ​? ​साथ ही नोट बदलने की ​वर्त्तमान ​व्यवस्था में लोगो को ​​ किन परिस्थि​तियो ​​ का सामना कर​ना पढ़ ​ र​हा ​​ है? मोबाइल वाणी के ​इस​ चर्चा में आप अपनी ​योगदान जरूर दे नंबर 3 दबाकर।