राजस्थान में दर्ज मौसम अपडेट: 27 जून राज्य में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं कहीं भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई| पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा सज्जनगढ़(बांसवाड़ा) में 130 मि.मी . दर्ज की गई | राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | * राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान चूरू में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
प्रैस विज्ञप्ति/PRESS RELEASE आज एक पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तरी पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में अवस्थित है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी से नमी की आपूर्ती भी हो रही है। उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में 2-4 जून के दौरान तीव्र आँधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान बारिश बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर कोटा, उदयपुर, जोधपुर, संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, अंधड़ (50-60Kmph) के साथ मध्यम से तेज बारिश दर्ज होने की प्रबल संभावना है। 2-4 जून के दौरान बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं वज्रपात व एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियों में 5 जून से गिरावट दर्ज होने व बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी (30-40Kmph) के साथ मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
राजस्थान में दर्ज मौसम अपडेट: 11 अप्रैल राज्य के पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई , पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा | सर्वाधिक वर्षा रूपवास भरतपुर में 12.0 मिलीमीटर दर्ज की गई| राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर व डबोक में 43.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से +8.3 डिग्री एवं +5.5 डिग्री) दर्ज किया गया | राज्य में अति ऊष्ण लहर/ ऊष्ण लहर / गर्म रात्रि दर्ज की गई | राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान कोटा में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | आज 0830 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 07 से 65 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी | मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
राजस्थान में दर्ज मौसम अपडेट: 27 दिसम्बर राज्य में मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। राज्य में सर्वाधिक वर्षा नीम का थाना सीकर में 25 मिलीमीटर दर्ज की गयी। राज्य में कहीं कहीं पर घना कोहरा दर्ज किया गया तथा कहीं कहीं पर अति घना कोहरा दर्ज किया गया । राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस चूरू में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Comments
Transcript Unavailable.
Dec. 25, 2024, 6:38 a.m. | Tags: int-EKEP