बिहार राज्य के नालंदा जिला के एकंगनसराय प्रखंड से रूबी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के खान-पान के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहती हैं कि दस खाद्य समूहों में से कम से कम पाँच समूहों को अपने रोज के खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही अपने आस-पास एवं समुदाय में रहने वाले लोगों को यह जानकारी देने चाहिए।उन्हें प्रेरित करना चाहिए की वो अपने प्रतिदिन के भोजन में 5 खाद्य समूहों को शामिल करें।अपने घर के आस-पास मौसमी फल और सब्जियाँ लगाना चाहिए और उसका प्रयोग भी करना चाहिए।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिला एकंगनसराय प्रखंड से संजय जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से तेल्हारा गावँ में उपस्थित हैं और वहां की आंगनबाड़ी दीदी से बच्चों के ऊपरी आहार के बारे में जानकारी लें रहे हैं।जब बच्चा छः महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए।बच्चों के लिए खाना बनाने या उन्हें खाना खिलाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए।बच्चों को किस मात्रा में खाना खिलाना चाहिए इसकी भी जानकारी दी,6-8 माह के बच्चे को एक पाव की कटोरी से आधी कटोरी दिन में दो बार खाना खिलाना चाहिए।9-12 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में तीन बार आधी कटोरी के माप से खाना देना चाहिए।12-24 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में 3-4 बार खाना खिलाना चाहिए।बच्चों को साफ़ कटोरी और चम्मच में खाना खिलाना चाहिए।बच्चों का खाना नरम और इतना गाढ़ा होना चाहिए की खाना आसानी से चम्मच से उठ सके।बच्चा अगर बीमार है और खाना ना खाये तो उसे प्यार से बार-बार खाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ही बच्चे का मनपसंद आहार उसे बना कर खिलाना चाहिए।बच्चे स्तनपान खाने बाद ही करवाना चाहिए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य नालंदा जिला से मिना कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम  बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दे रही हैं।6-8 माह के बच्चे को एक पाव की कटोरी से आधी कटोरी दिन में दो बार खाना खिलाना चाहिए।9-11 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में तीन बार आधी कटोरी के माप से खाना देना चाहिए।12-24 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में 3 बार खाना खिलाना चाहिए।माँ के दूध से सिर्फ 6 महीने तक ही बच्चों को पूरा पोषण मिल पाता है।उसके बाद माँ के दूध के साथ-साथ बच्चे के लिए पूरक आहार बेहद जरुरी होता है।बच्चों को सात समूह में से चार समूह का खाना हर रोज जरूर खिलाना चाहिए। चावल-दाल ,हरी पत्तेदार सब्जियाँ ,मौसमी फल ,दूध से बनी चीज़ ,माँस-मछली ,अंडा बच्चे के खाने में कम से कम चार प्रतिदिन खिलाना चाहिए।

बिहार राज्य के नालंदा जिला से प्रियंका कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी देती हैं कि वे विष्णु समूह में सीएम के पद पर काम करतीं हैं और उन्होंने बताया कि बच्चे के सम्पूर्ण विकास के लिए माँ का पहला दूध जरुरी होता है।बच्चे के जन्म के सात मिनट के बाद से स्तानपान शुरू कर देना चाहिए।माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है।नवजात शिशु को 6 महीने तक केवल माँ का दूध देना चाहिए।हर दो घंटे पर छोटे बच्चे को स्तनपान करवाना चाहिए।6 महीने के बाद से बच्चे को ऊपरी आहार के साथ-साथ स्तनपान भी कराते रहना चाहिए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

DM डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने हरी झंडी दिखा कर 20 किसानों के एक दल को हिमाचल प्रदेश के चंबाघाट सोलन में आयोजित होने वाले मेले के लिए रवाना किया।