बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शहर के लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान है। मच्छर के काटने से लोग बीमार पड़ रहे है।शहरों में घनी आबादी व गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप कायम है। शाम के बाद तो इसकी स्थिति बहुत ही ख़राब हो जाती है। इसलिए इसपर विभागीय आदेश जारी होना चाहिए,कि डीडीटी का छिड़काव समय समय पर हो,ताकि इससे लोगो को निजात मिल सकें।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल में 880 करोड़ की चार योजनाओं को शिलान्यास कर कोसी सीमांचल क्षेत्र के आबादी के लिए सौगात का बौछार दिए है। साथ ही उन्होंने नारी सशक्तिकरण व सामाजिक कुरीतियों पर फिर से नज़र डाला। उन्होंने कहा कि बेटी की जन्म पर अफ़सोस नहीं बाकि गर्व करना चाहिए। इसके साथ ही एक करोड़ आबादी को भी लाभ दिया जायेगा।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पटना समेत राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 160 सीटें बढ़ाई जाएंगी। केंद्र से इसकी अनुमति मिल गई है। वर्ष 2018-19 में बढ़ी हुई सीटों पर नामांकन होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार के प्रधान सचिव के साथ नई दिल्ली में बैठक की। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ा कर 150, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर में 50 से बढ़ा कर 100, दरभंगा मेडिकल कॉलेज में 90 से बढ़ाकर 100 और एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में 50 से बढ़ा कर 100 कर दी गई हैं। सीट बढ़ाने को लेकर कई दिक्कतें थी पर राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा इसका दायित्व लेने के बाद एमसीआई की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पटना एम्स में इमरजेंसी विभाग खोलने की प्रक्रिया जल्दी पूरी करने का भरोसा दिलाया है।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि नालंदा जिला में गर्मी बढ़ते ही पानी की किल्लत शुरू हो गयी। नगर निगम लाख दावा करें परन्तु शहरवासीयों का कहना है कि शहर में पानी की समस्या लगातार बढ़ती आ रही है। शहर के कई जगह में टैंकर से पानी पहुँचाया जाता है। पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण धरना प्रदर्शन भी कर रहे है।फिर भी कुछ नहीं हो रहा है इसलिए इन लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इससे निजात दिलाया जाये,क्योंकि यह समस्या हर जगह है।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बिहार बोर्ड के इंटर 2018 का रिजल्ट तैयार हो चुका है, इसके साथ ही मेरिट लिस्ट भी तैयार की जा चुकी है। अब BSEB ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन करना शुरू कर दिया है। इस रिजल्ट में गोपनीयता बनाए रखने के लिए टॉप 30 में शामिल सभी छात्रों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसके लिए टॉपर को पटना में अलग-अलग जगहों पर बुलाया जा रहा है। टॉपर्स का वेरिफिकेशन 4 से 5 दिन तक चलेगा। टॉपर्स के साथ-साथ अभिभावकों को भी बुलाया जा रहा है।टॉपर्स के सारे सब्जेक्ट की कॉपी एक्सपर्ट को हैंडओवर कर दिया गया है।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए खुशखबरी है। इंटरमीडिएट रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड ने जरूरतमंद परीक्षार्थियों को ग्रेस अंक देने की नियमावली तय कर दी है। इस बार अधिकतम 10 फीसदी तक ग्रेस अंक दिए जाएंगे। भाषा विषय में फेल होने पर कोई ग्रेस नहीं मिलेगा।बोर्ड की ओर से जारी नियमावली के अनुसार किसी छात्र का कुल प्राप्तांक 75 फीसदी है, लेकिन वो किसी एक विषय में फेल हो गया है तो उस छात्र को पास कराने के लिए बोर्ड अधिकतम 10 फीसदी तक ग्रेस अंक देगा।अधिकतम 10 फीसदी ग्रेस देने का फैसला बोर्ड ने पहली बार किया है। इससे पहले बोर्ड एक विषय में अधिकतम 8 फीसदी और दो विषय में 4-4 फीसदी तक ग्रेस देता था।बशर्ते कि छात्र ने कोई और लाभ ना लिया हो।सिर्फ नियमित छात्रों पर लागू होगा,बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह नियमावली सिर्फ नियमित छात्रों पर ही लागू होगा। पूर्ववर्ती छात्रों को इस नियम का फायदा नहीं मिलेगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
