बिहार राज्य के नालंदा जिला से सुनीता सिन्हा जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से शौचालय पर आधारित एक गीत पेश की है,जिसमे इन्होने दर्शाया है कि हर घर में शौचालय बनवाना ज़रूरी है,क्योंकि खुले में शौच जाने से महिलाओं को दिक्कत होती है।
बिहार राज्य के नालंदा जिला से सुनीता सिन्हा जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला अधिकारी पर आधारित एक गीत पेश की है,जिसमे इन्होने दर्शाया है कि महिलाओं को अधिकार दिया गया है,फिर भी महिला जागरूक नहीं हो रही है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा जिला से मंजू देवी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि आज की बैठक में पूरक आहार और पौष्टिक आहार के बारे में चर्चा हुई। जिसमे बताया गया कि हर गर्भवती महिलाओं को कम से कम 180 गोलियां लेनी चाहिए और सभी टीके भी लगवाने चाहिए और बच्चों के बिच तीन साल का अंतराल रखना चाहिए।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि 5500 कॉमन सर्विस सेंटर के जरिये ग्रामीणों को इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कही। इसके साथ ही पटना के उप चुनाव के शिकायत और सूचना के लिए कंट्रोल रूम का गठन भी किया गया है।
बिहार के जिला नालंदा जिला हरनौत प्रखंड से विभा कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि सभी दम्पति को आपस में बात कर के परिवार नियोजन जरूर करना चाहिए।परिवार नियोजन के बहुत से तरीके हैं।पति और पत्नी को आपसी सहमति से यह फैसला करना चाहिए की वो लोग किस तरह से परिवार नियोजन करना चाहते हैं।पुरुष कॉन्डोम और नसबंदी के द्वारा परिवार नियोजन कर सकते हैं तो महिलायें भी कॉपर-टी,गर्भनिरोधक गोलियां,गर्भनिरोधक सुई ऑप्रेशन आदि अपने परिवार का नियोजन कर सकती हैं।एक बच्चे से दूसरे बच्चे के बीच कम से कम तीन साल का अंतराल जरूर रखना चाहिए।
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार मंडल जीविका मोबाइल वाणी माध्यम से माँ और बच्चे के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में कहते हैं कि टीकाकरण बहुत जी जरुरी है। हर महिला को टीकाकरण के उपयोगिता और अनिवार्यता को समझना चाहिए। यह इसलिए भी जरुरी है चूँकि टीकाकरण का प्रभाव बच्चों के भविष्य पड़ता है। सरकार द्वारा भी टीकाकरण की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है।
