बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत ब्लॉक से महताब आलम ने मोबाईल वाणी के माध्यम से CLF अध्यक्ष सुनीता जी से बातचीत की। बातचीत के दौरान सुनीता ने बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी सुना और उस पर चल रहे कार्यक्रम पर अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मोबाइल वाणी ग्रमीण महिला दीदी के लिए महत्वपूर्ण है जानकारी का खजाना है परिवार या व्यवसाय या जीविक में जोड़ने या विरुध, विधवा और भी तरह की पेंशन की जानकारी प्राप्त होता है .
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से धनराज पासवान ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि सुनैना देवी का निजी डोभा का निर्माण आज कार्य शुरू किया गया है। जिसमे जो प्रवासी लोग आए हैं उनको उस में रोजगार दिया गया। गांव में पांच डोभा का कार्य चालू है जहां सभी प्रवासी मजदूर कार्यरत हैं
बिहार के नालंदा जिला के हरनौत ब्लॉक के रहने वाली ममता कुमारी मोबाइल वाणी के बारे में अपना अनुभव साझा कर रही है
कोरोना महामारी के वक़्त जो लॉकडाउन लगा है उस मे ग्रमीण मजदूर के साथ प्रवासी मजदूर की हालत खास्ता होते दिख रहा है उसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार मनरेगा से मजदूरो को काम दे कर परिवार को चला रहा है अभी एक पंचायत से 70-80 मजदूर काम कर रही है
नालन्दा जिला के हरनौत ब्लॉक के रहने वाली सोनी कुमारी बताती है कि जिंदगी बहुमूल्य है इस को बचा कर रखना खुद को जिम्मेदारी है
बिहार राज्य के'नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से हमारे श्रोता ने अनीता देवी से मोबाईल वाणी के माध्यम से बातचीत की। बातचीत के दौरान अनीता देवी ने बताया कि वे गाँव में सभी लोगों को मोबाईल वाणी सुनने के लिए बता रही हैं और साथ ही कोरोना वायरस से बचने की जानकारी लेने के लिए बता रही हैं
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड के बी पि एम अभिषेक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, कोरोना वायरस एक संक्रमित बीमारी है। अगर आपको कोरोना वायरस से बचना है तो लोगो से सामाजिक दुरी बना के रखे। अपने गंदे हाथ से अपने आँख, नाक, मुँह को ना छुवे
संतोष कुमार मंडल (रिपोट) बहनों लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद ‘डरो ना सखी’ कर रही है। हा जी महिला विकास निगम की ओर से चलाए जा रहे महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर महिलाएं अपनी पीड़ा को बता रही हैं। दोनों पक्षों की तत्काल सुनवाई की जा रही है। उनकी काउंसलिंग वीडियो कॉल व फोन कर की जा रही है। गंभीर मामलों में कार्रवाई भी हो रही है। लॉकडाउन में घरेलू हिंसा से बचाने के लिए पुराने फरियादियों की भी खोज-खबर लेकर उनका फीडबैक नोट किया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक ज्योति कुमारी बता रही थी, कि लॉकडाउन के दौरान अबतक आठ नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सात घरेलू हिंसा से संबंधित हैं। इसमें पांच मामले सकरा, मोतीपुर, कुढ़नी व मुशहरी के हैं। इसके साथ 35 पुराने मामलों की भी सुनवाई चल रही है। साल 2019 से अबतक 230 मामले में 168 मामले सुलझा लिए गए हैं। महिला विकास निगम के नोडल अधिकारी मो. गौस अली हैदर खां ने बताया कि महिला हेल्पलाइन नंबर 9771468021 और पटना मुख्यालय के टॉल फ्री नंबर 181 पर कॉल कर पीड़ित महिलाएं शिकायत कर रही हैं। उन्हें जागरूकता मैसेज ‘लॉकडाउन में डरो ना , सखी से कहो ना’ भेजे जा रहे हैं। सभी मामलों की सुनवाई की जा रही है। 1. कुढ़नी प्रखंड की एक महिला का पति लॉकडाउन में दूसरे राज्य में फंस गया। ससुराल वाले महिला को तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे थे। मारपीट भी करने लगे थे और घर से निकाल भी रहे थे। इसके बाद पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर जानकारी दी। वहां से कॉल कर पति व सास-ससुर की काउंसलिंग की गई। मामले का लगातार फॉलोअप किया जा रहा है। 2.लॉकडाउन में सभी लोग घर पर ही रह रहे हैं। सकरा प्रखंड में एक महिला का पति दिनभर घर पर बैठा ताने कसता और शाम को शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। कोई उसके पति को रोकने को आगे नहीं आता। हारकर वह किसी तरह मायके चली गई और वहां से हेल्पलाइन से मदद मांगी। इसके बाद दोनो पक्षो की काउंसलिंग की गई।
बिहार राज्य से सीमा कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि देश में कोरोना वायरस फैला हुआ है क्या करें समझ नहीं आता है
Transcript Unavailable.
