बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से नीलिमा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के खानपान की जानकारी दे रही हैं। वे बताती हैं की गर्भवती महिलाओं को उनके घर घर जाकर उनको खानपान की जानकारी देती हैं। गर्भवती महिलाओं को बताती हैं कि दस खाद्य समूहों में से पांच खाद्य समूहों का सेवन करना चाहिए। गर्भवती महिलाएं अच्छे से पौष्टिक आहार का सेवन करेंगी तो उनके बच्चे भी स्वस्थ होंगे।