बिहार राज्य के नालंदा जिले से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से लड़कियों की शादी की उम्र विषय पर लूसी कुमारी के साथ साक्षात्कार लिया।लूसी कुमारी ने बताया कि सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ा कर 21 साल करने का प्रस्ताव रखा है,इस बारे में इन्हें जानकारी है।इन्होने अपने आस-पास महिलाओं की परेशानियों को देखा है,ख़ास कर जिन महिलाओं की शादी 15 साल में हुई है। ऐसी महिलाएँ पढ़-लिख नही पाती हैं। इनके बच्चे मानसिक रूप से बीमार होते हैं। भावी जीवन में लूसी को वैवाहिक जीवन से बहुत सारी उम्मीदें हैं । इनकी इच्छा है कि ये शिक्षित हो कर आत्मनिर्भर बनें और अपना जीवन साथी खुद चुनें। लड़की की शादी की उम्र 21 साल हो जाएगी तो लड़की को पढ़ने,नौकरी करने एवं जीवन साथी चुनने का मौका मिलेगा।