बिहार राज्य नालंदा जिला चंडी प्रखंड से ज्ञानती देवी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दे रही हैं।उन्होंने बताया की जन्म से छह माह तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही पिलाना चाहिए।जब बच्चा सात महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए।बच्चों को सात समूह में से चार समूह का खाना हर रोज जरूर खिलाना चाहिए। चावल-दाल ,हरी पत्तेदार सब्जियाँ ,मौसमी फल ,दूध से बनी चीज़ ,माँस-मछली ,अंडा बच्चे के खाने में कम से कम चार प्रतिदिन खिलाना चाहिए।च्चों का खाना नरम और इतना गाढ़ा होना चाहिए की खाना आसानी से चम्मच से उठ सके।इसलिए बच्चों को खाने में खिचड़ी बना कर और कुछ गाढ़ा खाना देना चाहिए।खाने में घी मिला कर बच्चों को खिलाना चाहिए।