बिहार राज्य के नालंदा जिला से इंदु देवी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बच्चों के ऊपरी आहार के बारे में जानकारी दे रही हैं।उन्होंने बताया की जन्म से छह माह तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही पिलाना चाहिए।जब बच्चा सात महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिएजब बच्चा छः महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए।बच्चों को साफ़ कटोरी और चम्मच में खाना खिलाना चाहिए।बच्चों का खाना नरम और इतना गाढ़ा होना चाहिए की खाना आसानी से चम्मच से उठ सके।बच्चा अगर बीमार है और खाना ना खाये तो उसे प्यार से बार-बार खाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ही बच्चे का मनपसंद आहार उसे बना कर खिलाना चाहिए।बच्चे स्तनपान खाने बाद ही करवाना चाहिए।
