बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड रुखाई पंचायत से मंजू देवी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से वैष्णौ जीविका स्वयं सहायता समूह की बैठक में रेनू देवी से परिवार नियोजन के बारे में बात कर रहे है,जिसमे रेनू देवी का कहना है कि सभी नवदम्पत्तिओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देती है। जैसे बच्चों के बीच अंतराल रखना चाहिए,इसके लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने चाहिए। जो दो तरह के होते है अस्थायी और स्थायी। अस्थायी में होते है निरोध,माला-एन ,ऐसी पिल्स,अन्तरा सुई,गर्भनिरोधक गोलियां और स्थायी में होता है ऑपरेशन। ज़्यादातर लोग निरोध और गोलियां ही अपनाते है। आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र में ये सभी चीज़ें उपलब्ध है।