बिहार राज्य के नालन्दा जिला के हरनौत प्रखंड से शारदा देवी जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से परिवार नियोजन क्या है इसकी जानकारी दे रही हैं। शारदा देवी जी बतातीं हैं कि पहले उन्हें परिवार नियोजन की पूरी और सही जानकारी नहीं होने से इससे होने वाले फायदों के बारे में नहीं पता था। शादी के बाद चार बच्चे होने के बाद इन्हे परिवार नियोजन की जानकारी मिली।इसके बाद से वे दूसरों को परिवार नियोजन की जानकारी देती है कि बड़ा परिवार दुःखी परिवार होता है और छोटा परिवार सुखी परिवार होता है। इसलिए लड़कियों को पहला बच्चा कम से कम 21 वर्ष के उम्र में करना चाहिए और इसके तीन साल के अंतराल में दूसरा बच्चा करना चाहिए। दो बच्चे ही रखने चाहिए,हम दो और हमारे दो। अगर स्त्री कमजोर है तो पति को नसबंदी कर लेना चाहिए और नहीं तो गर्भनिरोधक गोलियां,सुई आदि का इस्तेमाल भी कर सकती है। जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से पुरे समाज को इस तरह की जानकारी मिल रही है। बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए,छोटा परिवार होना अति आवश्यक है।
