बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से बेबी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी हमारे साथ साझा कर रही हैं।बच्चे के 6 महीने होने के बाद उसे किस तरह खिलाना चाहिए।बच्चों को खाने दाल चावल भी दे सकते हैं।6-8 माह के बच्चे को एक पाव की कटोरी से आधी कटोरी दिन में दो बार खाना खिलाना चाहिए।8-11 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में तीन बार आधी कटोरी के माप से खाना देना चाहिए।11-23 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में 3 बार खाना खिलाना चाहिए।बच्चों को साफ़ कटोरी और चम्मच में खाना खिलाना चाहिए।इसके साथ ही बच्चों के लिए खाना बनाने या उन्हें खाना खिलाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए।जिससे बच्चों को संक्रमण नहीं होगा और ना ही कोई बीमारी होगी।