बिहार राज्य के नालंदा जिला हरनौत प्रखंड से बेबी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी दे रही हैं कि गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार लेना बेहद जरुरी है।दस खाद्य समूहों में से कम से कम चार समूह को रोज के खाने में जरूर शामिल करना चाहिए।जैसे कि दाल,हरी सब्जियाँ,परवल,झींगा इस तरह की सब्जियाँ खानी चाहिए।घर में जो हरी सब्जियाँ लगायी जाती है, उनका भी प्रयोग किया जा सकता है।यह बिल्कुल भी जरुरी नहीं है कि बाजार से खरीदी हुयी सब्जियाँ ही खा सकते हैं।