जिला नालंदा के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार मंडल जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि डाक विभाग को विलेज ई-कामर्स का सेंटर बनाया जाना चाहिए। इसके कर्मियों की गांव-गांव तक पहुंच होती है। रेलवे के बाद डाक विभाग देश का सबसे बड़ा परिवार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से देश की ग्रामीण जनता के बीच डाक विभाग के माध्यम से चिट्ठियों के अलावा बल्ब,पंखे व ट्यूब उपलब्ध करवाया जा रहा है। आने वाले दिनों में डाक विभाग पंचायत स्तर पर ग्रामीण बैंक की भूमिका निभाएंगे। पोस्टल डिपार्टमेंट ग्रामीण विकास का सबसे बड़ा केन्द्र बनें। उक्त बातें केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में चल रहे दो दिवसीय 40वें सम्मलेन में कहा।