बिहार राज्य के चंडी प्रखंड से गुड़िया कुमारी ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे सीएम पद पर काम करती है और पोषण आहार पर समूह में उन्होंने बताया की जन्म से छह माह तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही पिलाना चाहिए।जब बच्चा सात महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए।जैसे चावल-दाल सब्जी मिस कर खिलाना चाहिए।बच्चों को खाना माप के अनुसार खिलाना चाहिए।बच्चे को खाना खिलने से पहले माँ को हाथ जरूर धोना चाहिए।बच्चे को मसला हुआ अथवा नरम पदार्थ खाने की जरुरत होती है, न कि तरल पदार्थ। बच्चे की तबीयत यदि ठीक नहीं है तो बच्चे को खाना खाने तथा बार-बार अपने मनपसंद खाना खाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
