नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड से, संतोष जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से ORS से संबंधित एक दीदी गायत्री जी से बात-चीत कर रहे है, जिसमे गायत्री दीदी का कहना है, कि गंदगी से बीमारी होती है, इसलिए खाना को हमेशा ढक कर रखना चाहिए। गन्दा खाना खाने से ही हमे कई प्रकार के बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। जब भी खाना खाये तभी अपने हाथों को अच्छी तरह से धो ले, फिर उसके बाद खाना खाये। अगर कोई व्यक्ति डायरिया का शिकार हो जाता है, तो उसे घर में नमक,चीनी और पानी का घोल देते है या फिर डॉकटर के पास ईलाज के लिए ले जाते है।
