बिहार राज्य के जिला नालंदा के हरनौत प्रखंड के चौहरिया पंचायत से संजय जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कुमारी ऋतू दीदी से स्वास्थ्य और पोषण विषय पर बातचीत कर रहे है,जिसमे दीदी ने कहा कि,इन्होने घर पर गर्भवती महिलाओं को खाने में दाल,चावल,रोटी,हरी सब्ज़ी,दूध और सफ्ताह में एक दिन मिट,मछली अंडा आदि देना शुरू कर दिया है। जो लोग गरीब है, उन्हें खान-पान में काफी समस्या हो रही है।इसलिए इनका सभी से कहना है कि अगर आप काम में व्यस्त हो,तो भी अपने खाने के लिए समय निकाल कर दिन में चार-पांच बार खाना ज़रूर खाएं और परिवार वालो को भी गर्भवती महिला व धात्री माताओं के खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।