बिहार के एकंगनसराय प्रखंड से राजन जी ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एकंगनसराय प्रखंड के विकास पदाधिकारी मनोज कुमार पंडित जी ने महिलाओं को लाभान्वित करने वाली योजनाओं के बारे में बताया कि अन्य महिलाओं की तरह ही जीविका से जुड़ी दीदियाँ वे सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकतीं हैं,जैसे इंदिरा गाँधी राष्ट्रिय वृद्धा पेंशन योजना जिसमे 400रूपए प्रति माह सरकार की ओर से महिला को दिया जाता है। इसके अतिरिक्त लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन है ,जो विधवा महिलाओं के लिए हैं,उन्हें भी 400रूपए प्रति माह सरकार की ओर से महिला को दिया जाता है।सरकार की ओर से बेटियों के लिए कन्या विवाह योजना चलाये जा रहे हैं जहाँ बेटियों की शादी के लिए 5000 हज़ार रूपए सरकार की ओर से दिए जाते हैं। इन सब के अलावा मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना जो हाईस्कूल में बच्चियाँ पढ़ रही हैं वे इनका लाभ ले सकतीं हैं।उन्होंने बताया कि पेंशन योजनाओं के लिए आरटीजीएस काउंटर बनाये गए हैं जहाँ लाभुक अपने आवेदन जमा करते हैं एवं ऐसी कई योजनाओं की स्वीकृति के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के पास भेजा जाता है। बिहार में पेंशन योजना एवं कन्या विवाह योजना की स्वीकृति प्रखंड स्तर में हो जाती है
