बिहार राज्य के नालंदा जिला से संतोष जी जीविका के बी.पी.एम सोनाली आनंद जी से कम उम्र में शादी करने पर शरीर में क्या प्रभाव पड़ता है, इस विषय पर साक्षात्कार ले रहे है,जिसमे सोनाली जी ने कहा कि हमारे शरीर का विकास किशोरावस्था तक होती है,और अगर हम 18 वर्ष की बात करे,तो ये किशोरावस्था के अंतर्गत ही आता है,इसका मतलब 18 वर्ष में भी हमारे शरीर का विकास होता रहता है।अगर उस समय किसी लड़की की शादी होती है,तो उसके ऊपर मानसिक और शारीरिक दोनों दबाब होता है,जिसके वजह से शरीर का विकास नहीं हो पता है। जिसके कारण उन्हें कई प्रकार की बीमारियां हो जाती है।कम उम्र में अगर लड़कियों की शादी होती है,तो जल्दी माँ बनने का सम्भावना भी होता है,इससे उनके शरीर कमज़ोर हो जाता है,जिसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ता है। और अगर लड़को की बात करे,तो लड़को में परिवार चलाने का एक मानसिक दबाब होता है। अगर उनकी भी शादी कम उम्र में होती है,तो उन्हें भी बीमारी हो सकती है ।इसके जिम्मेवार सिर्फ और सिर्फ हम है और हमारे अभिवावक,क्योंकी हम इसका बढ़ावा देते है,उसका बहिष्कार नहीं करते है। हमें जानकारी होनी चाहिए कि ये कानून के खिलाफ है।पुरे बिहार में ये कार्यक्रम चल रहा है, इसलिए हमे पुराने ख्यालातों को बदलकर नयी बातों को समझना होगा। समय बदल रहा,हमे भी बदलना होगा।
