बिहार के हरनौत प्रखंड से मेहताब जी ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने हरनौत प्रखंड के बीडीओ देवेंद्र जी से बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा के विषय में ख़ास बातचीत की ,जिसमें देवेंद्र जी ने कहा कि 2 अक्टूबर को बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत एवं घरों में प्रचार प्रसार किये जा रहे हैं ।देवेंद्र जी ने बताया की दुर्गा पूजा पंडालों में भी बैनर लगा कर लोगों से अपील की गयी कि बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा जैसी कुरीतियों को जड़ से हटाने में सभी सहयोग करें।इस अभियान को सफल बनाने हेतु शादियों में यह ध्यान रखा जाये कि लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम और लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
