बिहार राज्य के नालंदा जिला से संतोष जी जया मिश्रा जी से बाल विवाह पर साक्षात्कार ले रहे है,जिसमे जया मिश्रा जी ने कहा कि 18 वर्ष के कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का अगर शादी होता है,उसे बाल विवाह कहते है। कम उम्र में शादी होने के वजह से लड़कियों की पढ़ाई बाधित होता है और अगर तुरंत बच्चा ठहर जाता है, तो उन्हें तरह-तरह के दबाब और तनाव से गुजरना पड़ता है। आंगनवाड़ी केंद्र में दो अक्टूबर को सभी ने दहेज़ प्रथा एवं बाल विवाह के विरुद्ध सपथ लिया कि वे किसी भी बाल विवाह में शामिल नहीं होंगे और शादी में दहेज़ का विरुद्ध करेंगे।इनका सभी से कहना है क बेटियों को बोझ ना समझे,बेटियों को पढ़ाये और आगे बढ़ाये। इससे समाज में निश्चित रूप से बदलाव आएगा।