बिहार राज्य के नालंदा जिले के सुमन दीदी जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि समूह के साथ जुड़कर इन्होने बहुत काम किया है पर इसकी चर्चा कही नहीं हुई है, लेकिन जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से इनके कार्यो का चर्चा हो पाया है। जैसे पेंशन दिलवाना, शौचालय बनवाना आदि। सभी दीदी से इनका कहना है कि बाहर शौच करने से गन्दगी बढ़ेगी और गंदगी से बीमारी उत्पन्न होगी,जिससे गांव के लोग इस बीमारी का शिकार हो जायेंगे। शौचालय बनवाने पर सभी को 12 हज़ार प्रोत्साहन राशि मिलेगी और रोग से भी मुक्ति मिलेगी और हामरे गांव शौच मुक्त हो पायेगा।
