बिहार राज्य से संतोष कुमार मंडल जी ने जीविका मोबाइल वाणी को बताया कि उन्होंने जीविका समूह की बैठक में जीविका मोबाइल वाणी के बारे में लोगों को जानकारी दी। और जीविका समूह से जुड़ी गीता देवी जी से इस सम्बन्ध में बात की। गीता देवी ने बताया कि जीविका मोबाइल वाणी सुनकर अच्छा लगा। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें जीविका समूह से जुड़ने से काफी फ़ायदा हुआ है। जब भी उन्हें पैसों की जरुरत होती है ,तो वे ऋण लेकर अपनी जरुरत को पूरा करती है।