बिहार से देवरानी देवी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बतातीं हैं कि वे हनुमान स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं और गंगा जीविका ग्राम संगठन की कोशा अध्यक्ष भी है। देवरानी देवी जी बतातीं हैं कि समूह में दस दीदी हैं और हर आठ दिन में समूह की मीटिंग करवातीं हैं। मीटिंग में लेन-देन के साथ जिन्हें पैसे की जरुरत होती है ,उन्हें ऋण दिया जाता हैं जैसे बच्चों की शादी में यदि कुछ पैसे घट रहे हों तो ,उन लोगों को पैसे कर्ज के रूप में दिया जाता हैं। किसी अनजान व्यक्ति से ऋण लेने पर उसे 10 रूपए सैकड़ा सूद देना पड़ता है लेकिन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ऋण लेने पर सिर्फ 2 रूपए सैकड़ा सूद ही देना होता है।
