नालंदा जिले से सुषमा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जीविका पर प्रसारित कार्यक्रम बहुत अच्छे लगते हैं। घर की महिलाओं का काम है कि वो गर्भवती महिला का साथ दे।गर्भवती के खाने -पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए।भोजन में खिचड़ी ,साग-सब्जी,अंडा, दूध ,केला आदि पौष्टिक आहार जरूर होना चाहिए।गर्भवती महिला स्वस्थ रहेगी और संतुलित पौष्टिक भोजन करेगी ,तभी स्वस्थ बच्चा जन्म लेगा।
