बिहार से गीता देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि जीविका सहायता समूह से जुड़ कर इन्हे बहुत लाभ हुआ है।जीविका से कर्ज लेकर खेती और गृहस्थी के काम करती हैं।खेती से जो लाभ होता है उससे कर्ज वापस कर देती हैं।भैंस खरीदना तथा बच्चों को पढ़ाने में भी जीविका से बहुत मदद मिलती है।इस तरह जब से जीविका से जुड़ी हैं ,इनके जीवन-यापन में सहायता हुई है और सुधार आया है।