जिला नालंदा से चाँद जीविका सहायता समूह से सचिव प्रतिभा जीविका अध्यक्ष बताती है कि उन्हें जीविका से जुड़ने से बहुत फायदा हुआ है।इन्होंने 8 मार्च को हरनौत में जा कर महिला दिवस मनाया और शौचालय से सम्बंधित नाटक में भाग भी लिया जिसमे कहानियाँ बताई गयी और समझाया गया कि जो घर सुंदर व महल की तरह है लेकिन उस घर में अगर शौचालय नहीं है,तो उस घर में हम बेटी की शादी नहीं कराएँगे और जिस घर में शौचालय होगा उसी घर में बेटी की शादी कराई जाएगी। नाटक में शराब मुक्त के बारे में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि जिस घर में लोग शराब पीते है वो घर बर्बाद हो जाता है। जीविका में जब ये जुड़ी तब इनलोगो के पास दीदी आयी और गर्भवती महिलाओ के बारे जानकारी दी साथ ही कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के खान -पान के बारे में बताया ताकि बच्चों की अच्छी देखभाल और खान -पान से माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।