सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा के चतुर्थ वर्गीय लिपिक श्यामा देवी की विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया । मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ अविनाश कुमार , डॉ संजय कुमार ग्रीन , डॉ महेंद्र कुमार , सरवेज आलम , अनुज कुमार , रीतिमा सिन्हा , नीतू कुमारी , पिंकी कुमारी , कुमकुम सहाय, सविता कुमारी,कविता कुमारी, ओमप्रकाश शर्मा , एमओआईसी के अविनाश कुमार सहित अन्य चिकित्सक एवं जीएनएम व एएनएम मुख्य रूप से मौजूद थे । डॉ संजय कुमार ग्रीन ने कहा कि श्याम देवी प्रतिदिन ससमय अपने कार्य का निर्वहन करती थी । एक महिला कर्मी के रूप में वह एक तरफ जहां स्वास्थ्य केंद्र में अपने फर्ज का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करती थी तो वहीं दूसरी ओर अपने घर तथा परिवार की जिम्मेदारी सही ढंग से कर अपने फर्ज का सही निर्वहन की है जो काबिले तारीफ हैं। स्वास्थ्य कर्मीयो ने विदाई समारोह मे सेवानिवृत्त महिला कर्मी को अंग वस्त्र प्रदान कर फुलमाला पहनाकर स्वागत किया।
ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है । वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने भी पूर्व सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया साथ ही कहा कि ब्रह्मानंद मंडल सिर्फ राजनीति के ही नहीं बल्कि मुंगेर के विकास की जड़ थे । उनके निधन से मुंगेर वासियों को अपूरणीय क्षति पहुंची है। वे मुंगेर से तीन बार सांसद रह चुके हैं तथा मुंगेर की विकास के लिए हमेशा कृतसंकल्पित थे ।
धरहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करने के मामले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई , जिसमें दोनों पक्षों से एक - एक लोग गंभीर रूप से घायल हुआ । बताया जाता है कि जिस छात्र के साथ छेड़खानी करने के मामले में मारपीट हुई है उसी छात्रों के द्वारा बार - बार विद्यालय की गरिमा को तार - तार किया जाता रहा है । विगत वर्ष 9 सितंबर को संबंधित छात्र विद्यालय के परिसर में सिंगरेट पीते देखें गए थे जिसके विद्यालय की एक शिक्षिका ने जब उसे डांटा तो उक्त छात्र ने पलटवार में शिक्षिका को खरी-खोटी सुना दिया था । बात इतनी बढ़ गई कि मामला धरहरा थाना तक पहुंच गया , जिसके बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने उक्त छात्र के परिजनों को बुलाकर मामले से अवगत कराया तथा बौंड भरवाकर मामले को शांत करवाया गया था । वहीं बता दें कि इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धरहरा में आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांव से छात्र - छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं किन्तु कुछ छात्रों की उदंडता की वजह से छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है । हालांकि विद्यालय के शिक्षक सभी बातों से अवगत हैं किन्तु बच्चों की उदंडता के आगे बेवश व लाचार बने हुए हैं ।
Transcript Unavailable.
धरहरा के गांधी मैदान मे चल रहे शंकर कप फुटबॉल लीग प्रतियोगिता मे शुक्रवार का मैच सबैया बनाम लकड़कोला के बीच खेला गया । खेल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया , जिसके कारण 1-1 की बराबरी के साथ खेल समाप्त हुआ । खेल शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि मुंगेर के जिला परिषद सदस्य अनिल सिंह ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । खेल में मध्यांतर से पूर्व 6वें मिनट पर सबैया की टीम के जर्सी नंबर 12 राहुल मुर्मू ने लकड़कोला के विरुद्ध पहला गोल किया । वहीं मध्यांतर के बाद लकड़कोला की टीम की ओर से 22वें मिनट पहले पर जर्सी नंबर 2 अमरेश किस्कू ने सबैया के विरुद्ध गोल किया । इस तरह सबैया बनाम लकड़कोला के बीच का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो गया । निर्णायक मंडली मे मुख्य निर्णायक कपिल मंडल सहायक निर्णायक में दिव्यांशु कुमार, राहुल कुमार एवं संजय सक्सेना थे। मौके पर संजय कुमार , अनिल सिंह, दासो यादव , उमेश यादव , विद्यानंद सिंह , विवेकानंद सिंह, अनिल यादव सहित अन्य उपस्थित थे। आयोजक ने बताया कि कल का मुकाबला ओड़ाबगीचा बनाम बांझीटाड़ के बीच खेला जाएगा ।
एनडीए की सरकार बनने पर धरहरा प्रखंड के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है । एक तरफ जहां रविवार देर शाम से ही भाजपा जिला उद्योग मंच संयोजक सह सलाहकार समिति सदस्य मालदा रेल मंडल चंद्रचूड़ साक्षी गरीबो के बीच मिठाइयां बांटकर नए सरकार के गठन का जश्न मनाया तो वहीं चंद्रचूड़ साक्षी की उपस्थिति में सुनील सोरेन प्रखंड अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा धरहरा सहित अन्य भाजपाइयों ने मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर बिहार में पुनः भाजपा सरकार का स्वागत किया ।
धरहरा के गांधी मैदान मे चल रहे शंकर कप फुटबॉल लीग प्रतियोगिता मे रविवार का मैच मानगढ़ बनाम कमलदह ईटवा के बीच खेला गया । खेल में मानखढ़ टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया तथा 3-0 की बढ़त के साथ कमलदह को हराया । खेल शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि चंद्रशेखर सिंह ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । खेल में मध्यांतर से पूर्व 17वें मिनट पर मानगढ़ की टीम के जर्सी नंबर 6 अंकित कुमार ने कमलदह के विरुद्ध पहला गोल किया । वहीं मध्यांतर के बाद मानगढ़ की टीम की ओर से 16वें मिनट तथा 30वें मिनट पर जर्सी नंबर 6 अंकित कुमार ने ही कमलदह के विरुद्ध गोल मारकर खेल को एक तरफा बनाते हुए शानदार जीत हासिल किया । निर्णायक मंडली मे मुख्य निर्णायक संतोष कुमार सिंह सहायक निर्णायक में दिव्यांशु कुमार, कपिल मंडल एवं संजय सक्सेना थे। मौके पर सुमित कुमार , नीरज कुमार सिंह , विमल यादव , संजय कुमार , अनिल सिंह, दासो यादव , उमेश यादव , विद्यानंद सिंह , विवेकानंद सिंह, अनिल यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
