मुंगेर मोबाइल वाणी के माध्यम से राजीव कुमार ने जमालपुर प्रखंड के गौतम कुमार से वित्तीय जागरूकता के बारे में साक्षात्कार लिया।जिसमें गौतम जी बताते हैं कि वे छोटा सा बिजनेस वीडियो ग्राफ़ी और खेतीबाड़ी करते हैं। मुंगेर की आवाज में चल रही न्यूज़, लल्लन और छुट्टन की कहानी भी बहुत अच्छी लगती है। लल्लन और छुट्टन की कहानी में पैसों की सेविंग के बारे में बताया जाता है। जो सुनने के लिए अच्छा लगता है। गौतम जी बताते हैं कि इन्हें पोस्ट ऑफिस की थोड़ी बहुत जानकारी है और पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उसके बगल में बैंक चल रहा है उस बैंक में अकाउंट खोलेंगें और पैसा जमा करेंगें।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के जमालपुर प्रखंड से मुहम्मद आसिफ रेहान ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको श्रीराम मोबाईल वाणी सुनकर बहुत जानकारी मिला। लल्लन जी कहानी के माध्यम से जो जानकारी देते हैं ,वो भी बहुत अच्छा लगा।साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि पोस्ट-ऑफिस में बचत खाता,रेकरिंग खाता और अन्य खाता खुलवाए जा सकते हैं।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के जमालपुर प्रखंड के महमदा गांव से राजीव कुमार ने श्रीराम मोबाईल वाणी के माध्यम से प्रताप तांती से वित्तीय जागरूकता के विषय में बात किया। प्रताप जी ने बताया कि इनकी बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है और एक दिन वो जब स्कुल से लौटी तो अपने हाथ में लाल रंग का पम्पलेट ले कर आई।उस पम्पलेट में मुंगेर की आवाज का नंबर था।इन्होने उस नंबर पर फोन किया तो लल्लन -छुट्टन का नाटक प्रसारित हो रहा था ,जिसे सुन कर उन्हें बहुत अच्छा लगा और इस नाटक से वो प्रभावित भी हुए।साथ ही इन्होने बताया कि इन्हे वित् जागरूकता अभियान समझ में आ गया है एवं अपनी बेटी के भविष्य और शादी के लिए, अगर अपने आय में से दो सौ रुपया भी रेकरिंग खाता में जमा करेंगे ,तो अच्छा रहेगा।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से राजीव कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इन्होने जमालपुर प्रखंड के मुहमदा मध्य-विद्यालय में शिक्षक अमर आकाश अखंड जी से वित्तीय जागरूकता विषय पर साक्षात्कार लिया।जब इनसे पूछा गया कि क्या इन्हे बैंक से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी है ?तो जवाब में आकाश जी ने बताया कि इन्हे इस बारे में अच्छे से जानकारी है एवं इन्होने मीयुचुअल फंड,एफडी पोस्ट ऑफिस के रेकरिंग डिपॉजिट में निवेश किया है। साथ ही इन्होने बताया कि इनकी नौकरी ज्यादा समय के लिए नही है ,इसलिए अपने आय के अनुसार रिटायरमेंट के बाद पूंजी क्या होगी इसको ध्यान में रखकर भविष्य की योजना बनाई है।इसके लिए इन्होने सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में इन्वेस्ट किया है।इंशोरेंस के बारे में पूछने पर इन्होने बताया कि इन्हे पता है कि इंसान के जीवन में इंशोरेंस का क्या महत्व है ,इसलिए इन्होने भी इंशोरेंस लिया हुआ है तथा लोगों को भी इस विषय पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं एवं सलाह देते हैं कि अगर निवेश के लिए लॉन्ग टर्म प्लान नही लेना चाहते हैं तो शॉट टर्म प्लान लें। या सिर्फ टर्म प्लान ही ले लें ,ताकि जीवन सुरक्षित रह सके। फाइनेंस का दूसरा विकल्प मीयुचुअल फंड्स ,एफडी में भी निवेश कर सकते हैं ,इसमें जीवन भी सुरक्षित रहेगा और निश्चित समय के बाद पैसा भी मिलेगा।मुंगेर की आवाज के विषय में बताते हुए इन्होने कहा कि यह एक ईमानदार और शानदार कोशिश है,इस माध्यम के द्वारा लोगों को सुचना दी जा सकती है और इसकी पहुँच भी आसान है। इस माध्यम से लोग अपनी आवाज आप तक और आप अपनी बात लोगों तक आसानी से पहुँचा सकते हैं।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से राजीव कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि जमालपुर में इन्होने वित्तीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्रामीण हीरा कुमार से बात की। हीरा कुमार ने बताया कि ये दुकानदारी [बिजनेस ] करते हैं। प्रश्न का उत्तर देते हुए इन्होने बताया कि इनका स्टेट बैंक में बचत खाता है। बैंक से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में बस इन्हे यही पता है कि वहां से पैसा निकाला जाता है और जमा किया जाता है। इन्हे एफडी के विषय में जानकारी नहीं है। मुंगेर की आवाज पे वित्तीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रसारित कार्यक्रम इन्हे अच्छा लगता है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से दीपक कुमार आर्य मोबाईल वाणी के माध्यम से आंगनबाड़ी सहायिका रंजू देवी जी से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें उनका कहना है कि यह बचत जमालपुर इलाहबाद बैंक में करती है तथा जरुरत पड़ने पर बैंक से पैसा निकालती है।वह बैंक में एकमुश्त पैसा जमा करती है तथा सरकार द्वारा जो जनधन योजना चलाई गई थी उस योजना का लाभ के लिए खुद बैंक जाकर बीमा कराई है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के जमालपुर प्रखंड से राजीव कुमार मोबाईल वाणी के माध्यम से प्रताप कुमार अकेला जी से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें उनका कहना है कि खुद बचत करते है तथा वित्तीय जागरूकता के बारे में लोगों को भी बताते है।वह अपने घरेलु खर्च से कुछ पैसा भविष्य के लिए बचाते है और इन्सुरेंस तथा फिक्स्ड डिपोसिट भी बच्चों की शादी तथा पढ़ाई लिखाई के लिए करते है।इनहे बैंक से मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे फिक्स्ड डिपोसिट,सेविंग अकाउंट,रेकरिंग के बारे में भी जानकारी है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से राजीव कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इन्होने जमालपुर प्रखंड के ग्रामीण जय प्रकाश गुप्ता से श्री राम कंपनी के द्वारा वित्तीय जागरूकता विषय पर साक्षात्कार लिया।और जब इनसे पूछा गया कि बैंक के अन्य सुविधाओं के बारे में पता है तो उसने बताया कि बैंक लोगों को समय-समय पर लोगों को वित्तीय सहायता देती है। लोगों के राशि को जमा करती है और कुछ वर्षों बाद ब्याज के साथ लौटाती है। और बैंक के सुविधा के बारे में बताते हैं कि बैंक पैसे को सेविंग अकाउंट, आरडी सुरक्षित रखती है। और साथ ही जॉइंट अकाउंट भी चलती है जिससे कोई भी लोग जाकर पैसा निकाल सकते हैं अगर अकाउंट में उसका नाम दर्ज है और एफडी के बारे में बताते है कि बैंक पैसा लेती है और कुछ समय के बाद लौटा देती है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से दीपक कुमार आर्य मोबाईल वाणी के माध्यम से जमालपुर प्रखंड के मेहमदा गांव से उमेश तांते जी से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें उनका कहना है कि बैंक में जो सुविधा मिलती है उसमें से सेविंग और एफडी के बारे में जानते हैं। और एफडी के बारे में बताते हैं कि जो पैसा को साल भर के लिए फिक्स करते हैं। उसके बाद वो पैसा डेढ़ गुना या दो गुना मिलता है। और कहते हैं कि मुंगेर की आवाज में जो वित्तीय जागरूकता नाटक चल रहा है वह सुनने के लिए बहुत अच्छा लगता है

बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड, से प्रिंस कुमार जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया की बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत सरकार की पहल अब जमालपुर में भी दिखेगी।सामान्य परिवार में जन्म लेने वाली एक या दो बेटी वाले अभिभावक भी अपनी बेटियों को अच्छे स्कूलों में पढ़ा सकेंगे। एक बेटी होने पर CBSE स्कूल में सरकार ने निःशुल्क शिक्षा अनिवार्य कर दिया है। और जिले के सभी स्कूलों में इसे सख्ती से लागु किया जायेगा। किसी की अगर दो बेटियां है तो पहली बेटी की शिक्षा निःशुल्क और दूसरी बेटी की स्कूल में लगने वाली फीस में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। निःशुल्क शिक्षा का लाभ लेने के लिए एक या दो बेटी का होना अनिवार्य है। इस योजना के चालू होने से गरीब तबके के लोग भी अपनी बेटियों को अच्छे स्कूलों में पढ़ा सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए अभिभावकों को स्कूल में एक या दो बेटी होने का शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा।