मुंगेर : मुंगेर-लखीसराय एनएच 80 स्थित फरदा गांव के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से लखीसराय जा रही बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस घटना में ऋतिक कुमार की मौत मौके पर हो गई। वही बाइक पर सवार दूसरा युवक ऋतिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा है। सड़क हादसे का शिकार हुआ ऋतिक कुमार राजमिस्त्री का काम करता था वह कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित मनिया चौराहा का रहने वाला था। घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त किया है।