बरियारपुर प्रखंड के महदेवा मध्य विद्यालय के परिसर में शुक्रवार को विद्यालय के शारीरिक सहायक शिक्षक जय प्रकाश पंडित के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक को अंग वस्त्र, उपहार व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवल किशोर ने की और मंच संचालन सुधीर कुमार भास्कर ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षक जय प्रकाश पंडित को उनके द्वारा विद्यालय में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया। वक्ताओं ने कहा कि जय प्रकाश पंडित ने कुशलतापूर्वक अपने सेवाकाल को निभाया।इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है।अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा के साथ कार्यों का निर्वहन किया।यह एक फुटबॉलर हैं जो राष्ट्रीय रेफरी भी रह चुके हैं।इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश जयसवाल,शिक्षक जयप्रकाश सिंह के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे।