बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आठवें चरण में होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां प्रशासनिक स्तर से जोर शोर से की जा रही है। इसके लिए प्रखंड कार्यालय में प्रधान लिपिक के साथ कर्मी पूरी जोर-शोर से लगे हुए हैं। जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी पंचायत सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बरियारपुर शशि भूषण कुमार ने बताया कि आठवें चरण के मतदान हेतु 17 से 20 नवंबर तक ईवीएम कमीशनिंग एवं सीलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। पंचायत आम निर्वाचन से संबंधित प्रखंड के सभी पंचायतों के मतदाता सूची विखंडन का कार्य पूर्ण हो चुका है। वही पंचायत चुनाव में भाग ले रहे विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की उपस्थिति प्रखंड कार्यालय में देखने को मिली। जो चुनाव से संबंधित कागजात की तैयारी में लगे हुए थे।