लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र में उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रखंड के सोतीपुल सहित प्रखंड के विभिन्न घाटों पर भगवान भास्कर व छठ मईया की प्रतिमा स्थापित की गई।जहां छठव्रती सहित श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की।इसके अलावा प्रखंड के धर्मशाला घाट,सोती पुल,रहिया व एकाशी घाट के अलावा विभिन्न छठ घाटों पर भगवान भास्कर व छठ मईया की प्रतिमा स्थापित की गई थी।छठ घाट पर स्थापित प्रतिमा को लेकर यहां के ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।छठमहापर्व का समापन गुरुवार को भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ हुआ। हजारों छठव्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद अपनी मनोकामना की पूर्ति का यह अनुष्ठान पूरा किया।