लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बरियारपुर में विभिन्न गंगा के छठ घाटों को युवाओं के द्वारा मरम्मत करते देखा गया। कई गंगा घाटों की स्थिति कीचड़मय देखी गई। गंगा छठ घाटों की कीचड़ में स्थिति को दुरुस्त करने में लगे युवा अंशु कुमार, नवनीत कुमार, सोमू कुमार,मनीष कुमार आदि ने बताया कि रहिया एवं कल्याण टोला गंगा छठ घाटों की स्थिति कीचड़मय तो बनी हुई है, साथ ही कई स्थानों पर गंगा घाटों की खतरनाक स्थिति भी बनी हुई है। छठ व्रतियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए युवाओं के सहयोग से छठ घाटों को मरम्मत किया जा रहा है। दीपावली व काली पूजन के बाद अब प्रखंड वासी छठ महापर्व को श्रद्धा के साथ मनाने के लिए छठ महापर्व की तैयारी में जुट गए हैं।