बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड से अंकित कुमार चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बरियारपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर शोर से चल रहीं है।नवरात्र के प्रारंभ होते ही पूरा क्षेत्र मां की भक्ति में लीन हो गया। नवरात्र में कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हो गई है। दुर्गा पूजा को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में कलाकार जुट गए है।प्रतिमा तैयार करने वाले कलाकार अब प्रतिमा को अंतिम टच दे रहे हैं। मूर्तिकारों द्वारा दुर्गा की प्रतिमा का रंग-रोगन किया जा रहा है।सप्तमी तिथि तक प्रतिमाओं पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा।इसलिए युद्ध स्तर कार्य किया जा रहा है।बरियारपुर के विभिन्न स्थानों पर पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। दुर्गा पूजा को लेकर पंडालों का निर्माण कार्य भी जारी है। क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। लोग पूजा को लेकर बाजारों में खरीदारी कर रहे है। शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रहीं है।