बरियारपुर के सीतारामपुर निजिरा गांव में राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन सिंह के दरवाजे पर प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गया।बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड राजद कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव कुमार सिंह को नियुक्त किया गया।इस संबंध में राजद के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन सिंह ने बताया कि प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन मंडल जो लंबे समय से बीमार चल रहे हैं जिनके स्थान पर हरदेव कुमार सिंह को बरियारपुर प्रखंड राजद कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर शशि आनंद अलबेला जिला सचिव राजद मुंगेर , संजय पासवान उपाध्यक्ष राजद मुंगेर , गजेंद्र हिमांशु मीडिया प्रभारी मुंगेर, राजू यादव उर्फ राजेश रमन जिला सचिव मुंगेर ,राजाराम गुप्ता जिला सचिव मुंगेर ,विकास यादव प्रखंड उपाध्यक्ष बरियारपुर के साथ बरियारपुर प्रखंड व मुंगेर जिला के अनेक राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।