पुरुषोत्तमपुर गांव में मकान की छत की ढलाई कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बरियारपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी स्व. चरित्तर यादव का पुत्र आनंदी यादव बताया जाता है। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि मृतक पुरुषोत्तमपुर गांव के उपेंद्र यादव के यहां छत की ढलाई कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली की तार से सट गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।