बिहार राज्य के जिला खगड़िया के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के मदारपुर पंचायत से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मुखिया प्रत्याशी श्री मति आम्रलता देवी का साक्षात्कार लिए ,जिसमे उन्होंने बताया कि वे भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत का निर्माण करना चाहती है इसके लिए वे भ्रष्ट मुखिया और सरपंच से ग्राम को बचाना चाहती है। इनका सपना है की ये अपने ग्राम को गोकुल ग्राम बनाये ,अपने पंचायत को इतना सुन्दर बनाना चाहती है जिससे बिहार में उनके पंचायत का आदर्श ग्राम पंचायत के नाम से जाना जा सके । इसके लिए इस बार के चुनाव में इनका मुख्य मुद्दा यह रहेगा कि कोई भी लाभार्थी जो योजना के लाभ के पात्र है उन्हें निष्पक्ष रूप से योजना का लाभ मिले। पर उसमे से सरपंच और मुखिया को जो अंश लाभ स्वरुप मिलता है वह ना दिया जाय। ,लाभार्थी का लाभ डायरेक्ट लाभार्थी को मिले ,बीच में कोई भी दलाल या बिचौलिया नहीं रहना चाहिए। ये अपने ग्राम पंचायत के लिए एक सच्चे समाजसेवी के रूप में उभरना चाहती है। साथ ही ये बच्चो को यहाँ तक की पंचायत के हर एक व्यक्ति को साक्षर बनाना चाहती है।