बिहार राज्य के जिला खगड़िया के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के मदारपुर पंचायत से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से सरपंच प्रत्याशी मंजू देवी का साक्षात्कार लिए जिसमे उन्होंने बताया कि अगर वे दोबारा मुखिया के पद पर चुनी जाती है तो उनकी पूरी कोशिश रहेगी की वे बीते वर्ष से भी अच्छा कार्य करे। उनके क्षेत्र में ग्राम कचहरी के तहत जो भी मामले आएंगे उन्हें वे थाने तक नहीं जाने देंगी साथ ही पंचायत के लोगो को रोजगार उपलब्ध करायेगी और पंचायत के कार्यो में अपनी भागीदारी अच्छे से निभाएंगी। इन्होने ने यह भी बताया कि गोविंदपुर में बीस वर्षो से सड़क की समस्या चल रही थी जिसको इन्होने काफी हद तक सुलझा लिया है।
