*संजय केशरी बने बिहार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष* बिहार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिपुल सिंह ने संजय केशरी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। संजय केशरी को बिहार वेलफेयर एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बिपुल सिंह ने कहा कि संजय केशरी के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं अन्य क्षेत्रों में एसोसिएशन अपनी छाप छोड़ेगा। उन्होंने श्री केशरी को एक महीने के अंदर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश देते हुए सभी जिलों में एसोसिएशन का सांगठनिक विस्तार करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि बिहार वेलफेयर एसोसिएशन जिस तरह से अब तक और विशेषकर कोरोना काल में अन्य राज्यों में बिहारियों की सेवा की है उसी तरह हमलोग अब बिहार राज्य में बिहारियों के लिए सेवा उपलब्ध करायेंगे। श्री केशरी ने आगे कहा कि एसोसिएशन बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए भी जमींनी स्तर पर काम करेगा विशेषकर महिलाओं के उत्थान में हमलोग ऐतिहासिक कार्य करेंगे। इस अवसर पर मनोरंजन सिंह, दिग्विजय सिंह उर्फ़ खड़ग सिंह, राजीव कुमार शर्मा, आजाद शर्मा, शंकर यादव आदि मौजूद थे।