बिहार राज्य के खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के देवठा पंचायत के वार्ड नंबर 3 से रविन्द्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामीणों से मिलकर बातचीत किये। जिसमें अजय कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान मुखिया के जैसा ही मुखिया चाहिए क्यूंकि उन्होंने ढंग से पंचायत को सुचारु रूप से चलाया है। गाँव का विकास किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मुखिया के जैसा किसी और मुखिया ने विकास नहीं किया था, परन्तु वर्तमान मुखिया द्वारा धरातल पर काम किया गया है। इसलिए उनका कहना है कि हमें वर्तमान मुखिया ही चाहिए। साथ ही साथ दूसरे ग्राम वासी विकास ने बताया कि उनकी उम्र अभी 18 वर्ष नहीं हुई है ,जिसके कारण वह वोट नहीं डाल सकते परन्तु उनका भी यही मानना कि हमें वर्तमान मुखिया ही चाहिए क्यूंकि उनके द्वारा विकास किया गया है।
