बिहार राज्य के खगड़िया जिला के गोगरी प्रखण्ड के देवठा पंचायत से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामीण सुनील कुमार शर्मा से साक्षात्कार लिए है। जिसमें सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि उनके गाँव में इस पंचवर्षीय भी वहीं मुखिया चाहिए जो जनता की सेवा में 24 घंटा उपलब्ध रहे,जनता के हर सुख दुख में साथ दें,जो जनता तथा गांव का विकास करे।उनके पंचायत में अभी के मुखिया ने जो अभी तक विकास किया है वह बहुत अच्छा विकास कार्य किया है। इसलिए वह मुखिया से आग्रह करते है कि जो भी मुखिया बने वह कम से कम अपना योगदान में हॉस्पिटल भी देने की कृपा करेंगे। क्योकि इनके पंचायत में हॉस्पिटल नहीं है। इसलिए इनका कहना है कि मुखिया को इनके पंचायत में हॉस्पिटल की व्यवस्था करना जरूरी है क्योंकि अगर किसी भी पेशेंट को किसी तरह का दिक्कत होता है तो 15 किलोमीटर दूर लेकर जाना पड़ता है। इसलिए उनका कहना है कि जो भी मुखिया आएंगे उनसे यही आग्रह होगा कि पंचायत में हॉस्पिटल की व्यवस्था अपने ऊंची सौजन्य से करवाएं। वही कहते है कि ग्रामसभा मुखिया जी के सौजन्य से होता है। ग्राम सभा में जो भी पंचायत स्तर में पारित करवाया जाता है,वह ग्राम सभा से ही पारित करवाया जाता है। वह ग्राम सभा में दो - तीन बार हिस्सा लिए हैं तो उसमें संतुष्टि पूर्वक सवालों का जवाब मिला था।
