बिहार राज्य के खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के देवठा पंचायत से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मुखिया प्रतिनिधि छतरी शर्मा से साक्षात्कार लिए है। जिसमें उनका कहना है कि इनके गाँव की जनता ने इन्हें पंचायत चलाने के लिए कार्यभार दिया और इन्होने काफी अच्छे से पांच साल कार्यभार संभाला है। उन्होंने ऐसा बहुत सा काम किया है जो पहले बीस वर्ष में कोई मुखिया नहीं कर पाये है। अगर वह दुबारा चुनाव जीतते है तो गरीब को रोजगार दिलाएंगे और अभी भी दिला रहे हैं। इनका कहना है कि समाज की जनता बहुत बढ़िया है। वह उन्हें प्रतिनिधि चुने है और आगे भरोसा है कि भविष्य में जनता निश्चित चुनेगी। वह पंचायत की जनता को धन्यवाद देते हैं कि एक एक वोट से उन्हें प्रतिनिधि बनाया है,इसके लिए वह अभी तक निर्वाह कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।